रेलवे नौकरी पाकर हर साल लाखों कैंडिडेट्स के सपने पूरे होते हैं। फिर से रेलवे रिक्रूटमेंट (Railway Recruitment) 2018 में वैकेंसी निकाली गई हैं। उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पोस्ट के लिए 11 भर्तियां जारी की है। 2018 – 19 सेशन के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी पर योग्य कैंडिडेट्स को नियुक्त किया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई 2018 है। आइए आपको बताते हैं वैकेंसी की पूर्ण जानकारी के बारे में-
डिवीजन | ग्रुप सी (पद संख्या) | ग्रुप डी (पद संख्या) |
उत्तर पूर्वी रेलवे | 02 | – |
डीएलडब्ल्यू, वाराणसी | 01 | 02 |
वाराणसी डिवीजन, एनईआर | – | 02 |
लखनऊ डिवीजन, एनईआर | – | 02 |
इज़ातनगर डिवीजन, एनईआर | – | 02 |
आयु सीमा-
- कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
योग्यता-
ग्रुप सी पोस्ट (टेक्नीशियन) | 10वीं या समकक्ष आईटीआई |
ग्रुप सी पोस्ट (अन्य पोस्ट के लिए) | 12वीं पास या समकक्ष 50 प्रतिशत अंक |
ग्रुप डी पोस्ट | 10वीं या समकक्ष |
ऐसे करें आवेदन-
उत्तर पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ner.indianrailway.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
आवेदन फीस-
जनरल कैंडिडेट्स के लिए 500 रु. और अन्य वर्ग एससी/ एसटी/ पूर्व कर्मचारी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 250 रु. आवेदन शुल्क है।
चयन प्रक्रिया-
- कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्कील असेसमेंट और सर्टिफिकेट के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक-
- इस नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
http://www.nergkp.org/notice/RRC%20Ad%20(English)%20Size%20W-25%20x%20H-28.pdf
रेलवे वैकेंसी कीअन्यलेटेस्ट लिस्ट-
रेलवे जॉन का नाम | पद के नाम | पदों की संख्या | अंतिम तारीख | योग्यता |
आरपीएफ (Railway Protection Force) | सब इंसपेक्टर, काउंसटेबल, ड्राइवर | 9700 | मई 2018 | ग्रेजुएट/ डिग्री |
रेलवे मंत्रालय | जूडिशल मेंबर | 11 | मई 2018 | योग्य हाईकोर्ट जज |
मुंबई मेट्रो रेल (Mumbai Metro Rail) | जनरल मैनेजर | 01 | 21/05/2018 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
आईपीआरसीएल (Indian Port Rail Corporation Limited) | मैनेजर, कंसल्टेंट | विभिन्न | 16/05/2018 | इंडियन रलवे से रिटायर्ड अधिकारी |
कोंकण रेलवे (Konkan Railway) | स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क | 115 | 12/05/2018 | ग्रेजुएशन/ बैचलर डिग्री |
महाराष्ट्र मेट्रो रेल (Maharashtra Metro Rail) | सिविल इंजीनियरिंग पोस्ट | 12 | 15/05/2018 | 17 साल के अनुभव के साथ बीई/ बीटेक |
आरआईटीईएस (RITES) | मैनेजर, साइट इंजीनियर्स | 56 | 03/05/2018 | सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक/ मेक्निकल में ग्रेजुएट डिग्री |
केआरसीएल (Konkan railway Corporation Limited) | टेक्नीशियन | 65 | 30/04/2018 | ग्रेजुएशन/ बैचलर डिग्री |
आरआरबी (Railway Recruitment Board) | ग्रुप जी-ट्रैक मैंटेनर ग्रेड IV, गेटमैन, पॉइटमैन, हेल्पर आदि। | 62907 | 31/03/2018 | 10वीं पास या आईटीआई |
आरआरबी (RRB) | असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन | 26502 | 31/03/2018 | 10वीं या मेक्निकल और इंजीनियरिंग में डिग्री |