भारतीय सेना (Indian Army) में पुरुष और महिलाओं की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। ओटीओ अकादमी (Officers Training Academy) चेन्नई में रक्षा कर्मियों की विधवाओं के साथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट कैंडिडेट्स शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए रिक्रटूमेंट की जाएगी। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में यह कोर्स अप्रैल 2019 में शुरू किया जाएगा।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। ओटीए में कुल 191 पदों पर रिक्रूटमेंट की जाएगी। यह कोर्स 49 हफ्ते में पूरा होगा। आइए आपको बताते हैं योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी।
वैकेंसी डिटेल-
कुल पोस्ट- 191
समय सीमा- 49 सप्ताह
प्रशिक्षण की लागत- सरकारी खर्च
एसएससी (SSC) (T)- 52 एवं एसएससीडब्ल्यू (SSCW) (T)- 23 के लिए-
इंजीनियरिंग स्ट्रीम |
समकक्ष स्ट्रीम |
वैकेंसी पुरुष महिला |
|
सिविल | सिविल इंजीनियरिंग | 48 | 04 |
मैकेनिकल | मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग | 16 | 03 |
इलेक्ट्रिकल | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग | 22 | 02 |
एविएशन | एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग | 12 | – |
कंप्यूटर एससी एंड इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी | कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 31 | 03 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ टेलीकम्युनिकेशन | इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन | 28 | 02 |
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स | पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ड्राइव | 11 | – |
प्रोडेक्शन इंजीनियरिंग | – | 03 | – |
आर्किटेक्चर | आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग | 04 | – |
कुल | – | 175 | 14 |
रक्षा कर्मियों की विधवा के लिए-
एंट्री | वैकेंसी |
एसएससी (W) (Non Tech) (Non UPSC) | 01 |
एसएससी (W) ( Tech) | 01 |
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके होमपेज पर ऑफिसर एंट्री अप्लाई/ लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार रजीस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
अन्य जानकारी के लिए यहां करें क्लिक-
योग्यता-
- इच्छुक कैंडिडेट की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से इंजीनिरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
विधवा के लिए-
एसएससीडब्ल्यू (Non Tech)- ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
एसएससीडब्ल्यू (Tech)- इंजीनियरिंग क्षेत्र में बीई/ बी टेक्नोलॉजी की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
कैटेगरी | पुरुष (52) | महिला (23) |
एसएससी (टी) | 20 – 27 साल | 20 – 27 साल |
विधवा | अधिकतन 35 वर्ष |
चयन प्रक्रिया-
कैंडिडेट्स का चयन दो चरण में किया जाएगा। कैंडिडेट्स पहले चरण में योग्य होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा दे सकते हैं। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू 5 दिन के लिए आयोजित किया जाता है। आखिर में मेडिकल परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है।
सैलरी पैकेज-
जो कैंडिडेट चयनित होंगे, उन्हें प्रति महीने 51600 रु. स्टाइपैंड दिया जाएगा। कैंडिडेट के पास आकर्षक सैलरी पाने का बेहतर अवसर है।