भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर ने 100 से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईआईटी रिक्रूटमेंट 2018 में अस्थायी और गैर-शिक्षण नौकरियों के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट http://iitkgp.ac.in/ से आवेदन कर सकते हैं। अस्थायी और गैर-शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीखें अलग-अलग है। आईआईटी, खड़गपुर रिक्रूटमेंट (IIT Kharagpur Recruitment) 2018 की पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
आईआईटी खड़गपुर रिक्रूटमेंट (IIT, Kharagpur) 2018 का वैकेंसी विवरण –
- गैर-शिक्षण नौकरियां-
पद का नाम | पद संख्या |
जूनियर कार्यकारी | 34 |
जूनियर लेखा अधिकारी | 07 |
वरिष्ठ पुस्तकालय सूचना सहायक | 05 |
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक | 04 |
स्टाफ नर्स | 09 |
सहायक सुरक्षा अधिकारी ग्रेड -2 | 03 |
चालक ग्रेड -2 | 02 |
सुरक्षा निरीक्षक | 03 |
- नॉन टीचिंग जॉब के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2018 है।
- अस्थायी नौकरियां-
पद का नाम | पद संख्या |
जूनियर रिसर्च फेलोशिप | 04 |
शोध सहयोगी | 02 |
वरिष्ठ शोध फेलोशिप | 01 |
परियोजना अधिकारी – अनुसंधान | 01 |
शोध सहयोगी | 01 |
जूनियर परियोजना अधिकारी | 01 |
प्रधानाचार्य परियोजना अधिकारी | 01 |
मुख्य परियोजना अधिकारी | 01 |
परियोजना तकनीकी सहायक | 01 |
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी / परियोजना अधिकारी | 02 |
वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक | 01 |
अनुसंधान सहायक | 01 |
परियोजना वैज्ञानिक – अनुसंधान | 01 |
अस्थायी जॉब के लिए वॉक इन इंटरव्यू या ऑनलाइन आवेदन की करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर से 20 सितंबर 2018 है।
महत्वपूर्ण तारीखें –
आवेदन की अंतिम तारीख | 14 सितंबर 2018 |
हार्ड कॉपी जमा | 28 सितंबर 2018 |
ऐसे करें अप्लाई –
इस रिक्रूटमेंट के लिए योग्य उम्मीदवार 14 सितंबर 2018 ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी सहायक रजिस्ट्रार (ई-III), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर – 721302, पश्चिम बंगाल, भारत के पते पर आवेदन की हार्ड कॉपी 28 सितंबर 2018 तक जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक –
- अस्थायी जॉब्स (Temporary Jobs)
- गैर-शिक्षण जॉब्स (Non-Teaching Jobs )
आईआईटी- खड़गपुर के बारे में –
15 सितंबर, 1956 को भारत की संसद ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (खड़गपुर) को राष्ट्रीय महत्व संस्थान के रूप में अधिनियम के तहत पारित किया था। यह एक स्वायत्त विश्वविद्यालय संस्थान है।