हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। कॉन्सटेबल और एसआई पोस्ट के लिए 7110 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई हैं। आवेदकों के लिए अधिसूचना का पुन: विज्ञापित की गई है। सबसे पहला नोटिफिकेशन अप्रैल में और इसकी अंतिम तारीख 30 मई थी।
कुल पोस्ट में से कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए 6647 और बाकी की सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती की जाएगी। इन दोनों पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग है। कॉन्सटेबल के लिए 12वीं पास और एसआई के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम 2 जुलाई 2018 है और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 5 जुलाई 2018 है।
हरियाणा एसएससी (Haryana Staff Selection Commission)में उम्मीदवारों का चयन ज्ञान परीक्षण (80% वेटेज), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त योग्यता लगभग 10% वेटेज होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कैंडिडेट्स के पास आवेदन पत्र की कॉपी के साथ ऑरिजनल सर्टिफिकेट और फोटोकॉपी अटेस्टेड होनी चाहिए। इसी के साथ आईडी प्रूफ में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि दिखा सकते हैं। पदों की कुल संख्या- 7110
पोस्ट | वैकेंसी |
कॉन्सटेबल | 6647 |
सब इंस्पेक्टर | 463 |
कुल | 7110 |
मेल कॉन्सटेबल | 5000 |
फीमेल कॉन्सटेबल | 1147 |
मेल कॉन्सटेबल (भारत रिजर्व बटालियन हरियाणा) | 500 |
मेल सब इंस्पेक्टर | 400 |
फीमेल सब इंस्पेक्टर | 63 |
योग्यता-
- कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट होनी चाहिए।
- सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए उम्मीदवारा के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तारीख-
परीक्षा | तारीख |
नोटिफिकेशन | 21 जून 2018 |
अंतिम तारीख | 2 जुलाई 2018 |
फीस की अंतिम तारीख | 5 जुलाई 2018 |
आयु सीमा-
कॉन्स्टेबल | |
न्यूनतम आयु | 18 साल |
अधिकतम आयु | 25 साल |
सब इंस्पेक्टर | |
न्यूनतम आयु | 21 साल |
अधिकतम आयु | 27 साल |
पे-स्केल-
पोस्ट | सैलरी |
.कॉन्स्टेबल | 21700-69100 |
सब इंस्पेक्टर | 35400-1,12,400 |
फीस-
- हरियाण राज्य में रहने वाले जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रु. (Cat No. 1, 2 & 3) और 150 रु. (Cat No. 4 & 5) है।
- हरियाण की महिला उम्मीदवारों को 50 रु. (Cat No. 1, 2 & 3) और 75 रु. (Cat No. 4 & 5) आवेदन फीस देनी होगी।
- हरियाणा राज्य के एससी कैटेेगरी की महिलाओं को 13 (Cat No. 1, 2 & 3) और 18 (Cat No. 4 & 5) आवेदन फीस देनी होगी।
- हरियाणा राज्य के एससी कैटेेगरी के पुरुषों को 13 (Cat No. 1, 2 & 3) और 18 (Cat No. 4 & 5) आवेदन फीस देनी होगी।
कैंडिडेट्स इन पोस्ट से संबंधित अन्य जानकारी इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं- (http://adv32018.hryssc.in/StaticPages/Advertisements.aspx)