ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) ने विभिन्न पोस्ट के लिए आवेदन पत्र निकाले हैं। यह ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर आदि पदों पर विभिन्न विभाग में भर्ती के लिए जारी किए गए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2018 है।
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पोस्ट के लिए कुल 73 वैकेंसी निकाली गई है। आइए आपको बताते हैं योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में बताते हैं-
वैकेंसी डिटेल-
कुल पोस्ट- 73
पद का नाम | वैकेंसी |
असिस्टेंट प्रोफेसर | 12 |
एसोसिएट प्रोफेसर | 18 |
एडिशनल प्रोफेसर | 18 |
प्रोफेसर | 25 |
कुल | 73 |
योग्यता-
प्रोफेसर- मेडिकल कैंडिडेट
- आवेदक के पास सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी / एमएस), एमसीएच होनी चाहिए और मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए डीएम डिग्री होनी चाहिए।
- कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से टीचिंग और रिसर्च में 12 या 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
एडिशनल प्रोफेसर- मेडिकल कैंडिडेट
- इच्छुक कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से एमडी/ एमएस डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ 10 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा-
1. प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर- कैंडिडेट की अधिकतम आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. एसोसिएट प्रोफेसर/ असिस्टेंट प्रोफेसर- कैंडिडेट की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया-
- कैंडिडेट का इन पोस्ट के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया-
कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर कर सकते हैं।
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “एम्स जोधपुर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट” लिंक पर क्लिक करें।
- पोस्ट से संबंधित दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर दें।
- आखिर में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
आवेदन फीस-
कैटेगरी | फीस |
जनरल/ ओबीसी | 3000 रु. |
एससी/ एसटी | 1000 रु. |
पे स्केल-
1. एडिशनल प्रोफेसर- कैंडिडेट के इस पद पर चयन होने के बाद ग्रेड पे 9,500 रु. के साथ प्रति महीने सैलरी 37,400 से 67,000 रु. होगी।
2. असिस्टेंट प्रोफेसर- कैंडिडेट के इस पद पर चयन होने के बाद ग्रेड पे 8,000 रु. के साथ प्रति महीने सैलरी 15,600 से 39100 रु. होगी।
3. एसोसिएट प्रोफेसर- कैंडिडेट के इस पद पर चयन होने के बाद ग्रेड पे 9,000 रु. के साथ प्रति महीने सैलरी 37,400 से 67,000 रु. होगी।
4. प्रोफेसर- कैंडिडेट के इस पद पर चयन होने के बाद ग्रेड पे 10,500 रु. के साथ प्रति महीने सैलरी 37,400 से 6,000 रु. होगी।